शीतला माता की आरती | Shitala Mata Ki Aarti PDF in Hindi

नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप शीतला माता की आरती / Shitala Mata Ki Aarti PDF in Hindi प्राप्त कर सकते हैं। शीतला माता की पूजा भारत के विभिन्न क्षेत्रों में की जाती है और गुजरात में शीतला सातम के नाम से एक पर्व मनाया जाता है जो मुख्य रूप से शीतला माता को समर्पित है। हरियाणा का एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर जो कि गुड़गांव में है मुख्य रूप से शीतला माता को समर्पित है और इस मंदिर पर सबसे ज्यादा दान आता है।

शीतला माता की पूजा करने से सभी रोगों से मुक्ति मिल जाती है अतः अपने परिवार को और खुद को बीमारियों से मुक्त करने के लिए आपको शीतला माता आरती व पूजा अवश्य करनी चाहिए। आज हम आप सभी के लिए शीतला माता जी की आरती लेकर आए हैं यहां से बिना किसी परेशानी के उसको पढ़ सकते हैं तथा शीतला माता आरती के बोल हिंदी पीडीएफ में नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें।

शीतला माता की आरती | Shitala Mata Ki Aarti PDF in Hindi – सारांश

PDF Name शीतला माता की आरती | Shitala Mata Ki Aarti PDF in Hindi
Pages 3
Language Hindi
Source pdfinbox.com
Category Religion & Spirituality
Download PDF Click Here

Shitala Mata Aarti | Shitala Mata Ki Aarti Lyrics in Hindi

 

॥ श्री शीतला माता की आरती ॥

जय शीतला माता,मैया जय शीतला माता।

आदि ज्योति महारानीसब फल की दाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

रतन सिंहासन शोभित,श्वेत छत्र भाता।

ऋद्धि-सिद्धि चँवर डोलावें,जगमग छवि छाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

विष्णु सेवत ठाढ़े,सेवें शिव धाता।

वेद पुराण वरणतपार नहीं पाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

इन्द्र मृदङ्ग बजावतचन्द्र वीणा हाथा।

सूरज ताल बजावैनारद मुनि गाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

घण्टा शङ्ख शहनाईबाजै मन भाता।

करै भक्त जन आरतीलखि लखि हर्षाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

ब्रह्म रूप वरदानीतुही तीन काल ज्ञाता।

भक्तन को सुख देतीमातु पिता भ्राता॥

ॐ जय शीतला माता…।

जो जन ध्यान लगावेप्रेम शक्ति पाता।

सकल मनोरथ पावेभवनिधि तर जाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

रोगों से जो पीड़ित कोईशरण तेरी आता।

कोढ़ी पावे निर्मल कायाअन्ध नेत्र पाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

बांझ पुत्र को पावेदारिद्र कट जाता।

ताको भजै जो नाहींसिर धुनि पछताता॥

ॐ जय शीतला माता…।

शीतल करती जन कीतू ही है जग त्राता।

उत्पत्ति बाला बिनाशनतू सब की माता॥

ॐ जय शीतला माता…।

दास नारायणकर जोरी माता।

भक्ति आपनी दीजैऔर न कुछ माता॥

ॐ जय शीतला माता…।

बोलिये शीतला माता की जय

आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके शीतला माता की आरती / Shitala Mata Ki Aarti PDF in Hindi डाउनलोड कर सकते हैं।

Download PDF


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *