महाकालेश्वर भस्म आरती | Mahakaleshwar Bhasma Aarti PDF in Hindi

नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए महाकालेश्वर भस्म आरती | Mahakaleshwar Bhasma Aarti PDF in Hindi  में प्रदान करने जा रहे हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन में लाखों श्रद्धालु आते हैं ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति उज्जैन में आकर महाकाल अर्थात भगवान शिव के दर्शन कर लेता है मैं जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है। उसे मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। उज्जैन में पौराणिक रीति-रिवाजों के अनुसार महाकाल की भस्म आरती की जाती है जिसको देखने के लिए दूर-दूर से काफी संख्या में लोग आते हैं।

उज्जैन विश्व भर में एकमात्र ऐसा स्थान है जहां भस्मारती को पूर्ण रूप से रीति-रिवाजों डमरु, शंख, व वैदिक मंत्रों से किया जाता है आज हम आप सभी के लिए महाकालेश्वर भस्म आरती लेकर आए हैं। यहां से आप आसानी से उसको देख सकते हैं तथा आप बिना किसी परेशानी के उसकी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

महाकालेश्वर भस्म आरती | Mahakaleshwar Bhasma Aarti PDF in Hindi – सारांश

PDF Name महाकालेश्वर भस्म आरती | Mahakaleshwar Bhasma Aarti PDF in Hindi
Pages 3
Language Hindi
Category Religion & Spirituality
Source pdfinbox.com
Download PDF Click Here

ॐ जय शिव जय महाकाल आरती लिरिक्स | उज्जैन महाकाल आरती

ॐ जय शिव जय महाकाल,
स्वामी जय शम्भू महाकाल,
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा,
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा,
तुम कालो के काल,
ॐ जय शिव जय महाकाल…………।

बारह ज्योतिर्लिंग में,
महिमा बड़ो है नाम,
क्षिप्रा तट उज्जैन में,
महा काल को धाम,
ओम जय शिव जय महाकाल…………।

तुम भीमेश्वर देवा,
तुम काशी विश्वनाथ,
गोमती तट त्रयंभकेश्वर,
दारूकवन नागनाथ,
ओम जय शिव जय महाकाल…………।

हाथ जोड़ तेरे द्वारे,
काल खड़ा लाचार,
सुर नर असुर चराचर,
सब के हो करतार,
ओम जय शिव जय महाकाल…………।

चिता भस्म से तेरो,
नित नित हो श्रृंगार,
भक्तन का मन मोहे,
तेरो रूप निहार,
ओम जय शिव जय महाकाल…………।

भस्म आरती तेरी,
अद्भुत है भगवन,
भाग्यवान नर नारी,
पाएं शुभ दर्शन,
ओम जय शिव जय महाकाल…………।

साथ में गणपति गौरा,
कार्तिक है देवा,
द्वार खड़े है नंदी,
नित उठ करे सेवा,
ओम जय शिव जय महाकाल…………।

जो जन तेरा दर्शन,
श्रद्धा से कर जाए,
मौत अकाल ना आए,
सुख वैभव पा जाए,
ओम जय शिव जय महाकाल…………।

महाकाल की आरती,
जो नर नारी गाए,
कहत ‘महेश’ प्रभु से,
मन इच्छा फल पाए,
ओम जय शिव जय महाकाल…………।

ॐ जय शिव जय महाकाल,
स्वामी जय शम्भू महाकाल,
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा,
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा,
तुम कालो के काल,
ओम जय शिव जय महाकाल…………।

यहां आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके महाकालेश्वर भस्म आरती | Mahakaleshwar Bhasma Aarti PDF in Hindi डाउनलोड कर सकते हैं।

Download PDF


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *