यमुना छठ व्रत कथा | Yamuna Chhath Vrat Katha PDF

नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप यमुना छठ व्रत कथा / Yamuna Chhath Vrat Katha PDF प्राप्त कर सकते हैं। यमुना छठ हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार मुख्य रूप से चैत्र महीने में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। आमतौर पर यह चैत्र नवरात्रि के दिन आता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन माता यमुना पृथ्वी पर अवतरित हुई थी।

जो भी व्यक्ति इस दिन यमुना जल में स्नान करके पूर्ण विधि विधान से पूजा करता है और अपनी इच्छा अनुसार दान करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। यदि आप भी माता यमुना जी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो यमुना छठ पूजन अवश्य करें। इस पोस्ट में आप यमुना छठ व्रत की कहानी आसानी से पढ़ सकते हैं पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे डाउनलोड पीडीएफ बटन पर क्लिक करें।

यमुना छठ व्रत कथा | Yamuna Chhath Vrat Katha PDF – सारांश

PDF Name यमुना छठ व्रत कथा / Yamuna Chhath Vrat Katha PDF
Pages 1
Language Hindi
Our Website pdfinbox.com
Category Religion & Spirituality
Source pdfinbox.com
Download PDF Click Here

यमुना जयंती की कथा / Yamuna Jayanti Vrat Katha

पौराणिक कथा के अनुसार सूर्य की पत्नी छाया से पुत्री यमुना और पुत्र यम थे। वे दोनों ही सांवले रंग के थे। यम अपनी बहन यमुना से बहुत प्रेम करते थे। अत: यमराज ने बहन यमुना को आशीर्वाद दिया कि कोई भी व्यक्ति यमुना नदी में स्नान करने से यमलोक नहीं जायेगा। तभी से यमुना में स्नान करना पवित्र माना जाता है।

इसके अलावा यह मान्यता भी प्रचलित है कि जब श्री कृष्ण राधा जी के रूप में लक्ष्मी जी को लेकर आये तो वे अपने साथ यमुना जी को भी लेकर आये। इसलिए द्वापर युग में यमुना नदी के रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुईं। इसलिए, ब्रज में यमुना को माँ माना जाता है और भक्त यमुना छठ पर विशेष पूजा करने के लिए इकट्ठा होते हैं।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप यमुना छठ कथा / Yamuna Chhath Ki Katha PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Download PDF


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *