हेलो दोस्तों, इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आप सभी के लिए 15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में 2023 PDF लेकर आए हैं। हमारे देश को काफी प्रयासों के बाद 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। आजादी की शुरुआत मुख्य रूप से 1857 की से क्रांति हुई। परंतु कुछ कारणों के चलते हमारे देश को 1857 में आजादी नहीं मिल पाई। उसके बावजूद हमारे देश के लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और निरंतर अंग्रेजो के खिलाफ आजादी के लिए प्रयास करते रहे। जिसके चलते बहुत से लोगों ने हंसते-हंसते अपनी जान को कुर्बान कर दिया।
आज 15 अगस्त के मौके पर हम आपको अपने देश की आजादी से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। और उन सभी महान हस्तियों को शत शत नमन करते हैं जिनके निरंतर प्रयासों से हमारे देश को आजादी मिली। आप इस पोस्ट में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 पर भाषण प्राप्त कर सकते हैं। और नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके स्पीच की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में 2023 PDF – संपूर्ण जानकारी
PDF Name | 15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में 2023 PDF |
Pages | 2 |
Language | Hindi |
Our Website | pdfinbox.com |
Category | Education & Jobs |
Source | pdfinbox.com |
Download PDF | Click Here |
Independence Day Speech In Hindi 2023
आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी अध्यापकगण और मेरे प्यारे दोस्तों आज 15 अगस्त के अवसर पर हम यहां पर उपस्थित हुए हैं। सबसे पहले मैं आज आप सभी को अपने देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली 1857 से 1947 तक निरंतर संघर्ष के बाद हमें आजादी प्राप्त हुई। उसी दिन से हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। मैं उन सभी महान हस्तियों को शत-शत नमन करता हूं। जिन्होंने आजादी में अपनी जान की कुर्बानी दी या आजादी के लिए योगदान दिया।
हमारे देश में स्वतंत्रता की शुरुआत एक महान क्रांतिकारी मंगल पांडे के द्वारा की गई। क्रांति के कारण ब्रिटिश शासन के अधिकारियों ने उन्हें गोली मार दी। उसी दिन से संपूर्ण देशवासियों ने अंग्रेजो के खिलाफ आवाज उठाई और स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई। हमारे देश को आजादी आसानी से नहीं मिली इसके लिए हमारे देश के बहुत से लोगों ने निरंतर काफी वर्षों तक संघर्ष किया जैसे – भगत सिंह, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडे, लाला लाजपत राय और भी अन्य बहुत से सुर वीरों को आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी बल्कि एक नए जोश के साथ अंग्रेजों से लोहा लिया। उसके बाद ही 15 अगस्त 1947 को स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया। और इसी दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी ने लाल किले पर झंडा फहराया था। उसी दिन से देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं। और उसके साथ राष्ट्रगान गाते हैं। इसके साथ-साथ शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को 21 तोपों के द्वारा श्रद्धांजलि दी जाती है।
हमारे देश में 15 अगस्त को आजादी के उपलक्ष में सरकारी छुट्टी रहती है। इस दिन सभी स्कूलों, कार्यालयों में झंडा फहराया जाता है। और देश भक्ति पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आजादी से लेकर अब तक हमारे देश में प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की की है। परंतु अभी भी भारत के लोग बहुत सी समस्याओं का सामना कर रहे हैं जैसे – भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी। हमें सभी को एक साथ लेकर चलना होगा और अपने देश के पर्यावरण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। आज आइए आप सब मेरे साथ एक वादा कीजिए कि आप सभी प्रत्येक महीने में एक पेड़ लगाएंगे और पर्यावरण के साथ-साथ देश में सभी जीवो और लोगों के हितों को ध्यान में रखकर देश की रक्षा करके देश के विकास में योगदान देंगे।
जय हिंद जय भारत
नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप 15 August Speech in Hindi PDF डाउनलोड कर सकते हैं।